मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली

बेगूसराय : बेगूसराय में बुधवार की शाम ढलते ही एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां मंदिर से पूजा कर लौटने के दौरान महिला को बेंखौफ अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को परिजनों ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह कब्रगाह के समीप की है।

वहीं घायल महिला की पहचान रतिलाल महतों का पुत्री 32 वर्षीया कंचन कुमारी के रुप में हुई है। बताया जाता है कि अपने मां और बच्चे के साथ बेटी कंचन कुमारी मंदिर पूजा आरती कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बदमाशों ने कंचन कुमारी को गोली मार दी। गोली चलते ही उसे जगह भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया लोग जैसे तैसे वहां से भागने लगा। वहीं इस घटना के बाद मां को लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ दिया। जब बेटी भी सड़क पर गिर गई तो बेटी चिल्ला कर बोली मुझे गोली मार दिया है। घायल कंचन कुमारी को एक लड़का एक लड़की है।

घायल की मां विनीता देवी ने बताया कि पति राजेश महतों से एक साल से मुकदमा चल रहा है। घायल कंचन कुमारी का पति बिहार पुलिस कार्यरत है। घायल कंचन कुमारी का शादी 2017 में वीरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के रहने वाले राजेश महतो के साथ हुई है। घायल कंचन कुमारी के पिता रीतलाल महतो ने बताया है कि शादी के बाद से ही कंचन के पति के द्वारा मारपीट करते रहता था। इसको लेकर कोर्ट में मेंटेनेंस केस किए थे। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पति के द्वारा मेंटेनेंस के नाम आठ हजार रुपए महीन के तौर पर देता था। लेकिन इसके बावजूद भी पति राजेश कुमार महतो के द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कंचन कुमारी की पति राजेश कुमार महतो के द्वारा ही उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंचन के पति राजेश कुमार महतो के द्वारा जबरन जमीन बेचने को कह रहा था। अगर जमीन नहीं बेचोगे जान से मार देंगे। आखिरकार देर शाम दुर्गा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। तभी कंचन के पति राजेश कुमार महतो के द्वारा ही गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को लगी मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...