पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अभी थोड़ी देर पहले राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे स्थित दुर्गा पंडाल में पूजा करने पहुंचे। उनके साथ कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल के पंडित ने उन्हें चुनरी पहनाया। नीतीश कुमार ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर राज्य के सुख और शांति की कामना की। बता दें कि इस समय पूरे देश सहित बिहार में दुर्गा पूजा का महोत्सव चल रहा है। आज सप्तमी है यानी कालरात्रि की पूजा की जाती है। पूरे बिहार में हर्षोल्लास का माहौल चल रहा है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















