सिंदूर खेला के साथ दी गई माता रानी को विदाई

बोकारोः विजयादशमी को लेकर सभी जगह मां दुर्गा की आराधना में लोग लीन है. बंगाली समुदाय के लिए आज के दिन का एक अलग ही महत्व है. बोकारो में सुहागिन महिलाएं सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर मां को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला में शामिल हुई. पारंपरिक लाल पाढ़ वाली सफेद रंग की साड़ी में सजी-धज्जी महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया. फिर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर ‘सिंदूर खेला‘ का रस्म निभाया.

रस्म के दौरान महिलाओं ने एक-एक कर मां दुर्गा की आरती की और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की. सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां से सुहागन रहने की कामना की. चास मेन रोड स्थित बड़ा दुर्गा पूजा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भारी भीड़ है. मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती हैं. जिसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है और जब वह वापस जाती हैं, तो उनकी विदाई में उनके सम्मान में सिंदूर खेला की रस्म की जाती है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar Sugar Mill Projects: मोतीपुर में फिर शुरू होगी चीनी मिल,...

 Bihar Sugar Mill Projects: बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री का बाजार उपलब्ध...

Bihar Drinking Water Project: बिहार के तीन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

Bihar Drinking Water Project: बिहार में पेयजल सुविधाओं के सुधार और विस्तार के लिए राज्य सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...