शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव, आर्थिक मदद का दिया भरोसा

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड नंबर-17 नया नगर निवासी राजेश हसदा के हत्या के बाद आज जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव उनके घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पप्पू यादव ने परिजनों को आर्थिक मदद करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस मामले में स्पीडी ट्रायल पीड़ित परिजनों को 20 लख रुपए मुआवजा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उनकी कुर्की जपती की मांग उठाई है। पप्पू यादव ने कहा कि वह माफियाओं के द्वारा आदिवासियों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। इससे पहले भी कई हत्याएं इस परिवार की हो चुकी है। इसलिए इस मामले की अभिलंब एसआईटी जांच टीम गठित कर स्पीडी ट्रायल के तहत अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। नामजद अभियुक्तों की अभिलंब गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को सरकार न्याय दें।

गौरतलब हो कि इस हत्या मामले में जिला ओर प्रखंड के भू-माफिया और बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि प्रसिद्ध व्यावसायी सहित अन्य कई लोग शामिल हैं। वहीं इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा ने बताया कि हत्या मामले में मुझे राजनीतिक के तहत फंसाया जा रहा है। इस घटना कि उच्च स्तरीय जांच किया जाए तो दूध का दूध ओर पानी का पानी हो जाएगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...