31 को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे रघुवर

रांची:रघुवर दास 31 अक्टूबर को ओडिशा के 26 वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। ओडिशा हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भुवनेश्वर स्थित राजभवन में रघुवर दास को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुरूप ओडिशा सरकार का विमान रघुवर दास को लेने के लिए 30 अक्टूबर को सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेगा। ओडिशा पहुंचने के बाद सबसे पहले रघुवर दास सबसे पहले भगवान जगन्नाथ मंदिर मे दर्शन- पूजन के लिए जायेंगे। इसके बाद भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जायेंगे।

इस से पहले बुधवार को श्री दास रांची पहुंचे और भाजनर के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से मिले। इसके अलावा उन्हो ने कई अन्य लोगों से भी मुलाकात की श्री दास गुरुवार को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, सबसे पहले वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिल कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इसके बाद वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व अन्य केंद्रीय नेताओं व पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से मिलेंगे दो दिनों के दिल्ली प्रवास के बाद वे 28 अक्तूबर को जमशेदपुर लौटेंगे।

 

 

 

.

 

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...