Accident News : स्कूल बस की चपेट में आकर उपायुक्त के बॉडीगार्ड की मौत

लोहरदगा में स्कूल बस की चपेट में आकर उपायुक्त के बॉडीगार्ड की मौत, घटना की जानकारी पाकर डीसी,

एसडीओ सदर अस्पताल पहुंचे.

लोहरदगा शहर के मुख्य चौराहे पावर गंज के पास स्कूल बस की चपेट में आकर लोहरदगा उपायुक्त के बॉडीगार्ड

मानयुस किंडों की मौत हो गई। 45 वर्षीय मानयुस किंडो आज सुबह अपने बुलेट पर सवार होकर ड्यूटी पर

समाहरणालय जा रहे थे। वह शहर के मधुबन टोली में परिवार के साथ रहते थे। पावरगंज के पास सामने से आ रहे लिवेंस

एकेडमी स्कूल के बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मानयुस झारखंड पुलिस में 2004 बैच के हवलदार थे।

घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा उपयुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, सिविल एसडीओ अमित कुमार सहित कई

वरीय अधिकारी लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे।

जहां काफी संख्या में पुलिसकर्मी समाज के विभिन्न वर्ग के लोग और मृत  पुलिसकर्मी के परिजन मौजूद थे।

उपायुक्त के बॉडीगार्ड की मौत
उपायुक्त के बॉडीगार्ड की मौत

अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी।

सिविल एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि सड़क हादसे में उपायुक्त के बॉडीगार्ड की मौत हो गई है।

इस मामले की पूरी जांच और कानूनी कार्रवाई होगी साथ ही वरीय अधिकारियों से परामर्श

कर लोहरदगा में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया जाएगा।

Report : Danish Raza

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...