मुंगेर के जिला मुख्यालय पर मनायी गयी सरदार पटेल की जयंती

मुंगेर : भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का आज जयंती धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित एक नंबर ट्रैफिक सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर मुंगेर के जिलाधिकारी एवं भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव तथा चेतना मंच के संयोजक प्रीतम सिंह के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदमकद प्रतिमा पर फूल एवं माला पहनकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।

वहीं जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल का जन्म हुआ था। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आजाद भारत में बिखरी हुई रियासतों का विलय करते हुए एकता के सूत्र में बांधा। इस कारण 31 अक्टूबर के दिन प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं।

भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हम लौह पुरुष के नाम से भी जानते हैं। जिन्होंने लगभग 700 देसी रियासतों को मिलाकर एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। उन्होंने बताया कि देश की संप्रभुता देश की अस्मिता को बचाने का काम सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था। आज पूरे देश सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मना रही है। मौके पर भाजपा नेत्री अंजू भारद्वाज और दीपक कुमार यादव सहित कई नेता उपस्थित थे।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा...

Bihar Jeevika Honey Business: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। बिहार...

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...