हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन की लूट

पटना : पटना में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ चुका है। अपराधी आपराधिक घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के पॉश इलाका राजेंद्र नगर मैक डोवल गोलंबर के समीप रहने वाली महिला बेबी देवी से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बलपर सोने के आभूषण की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीड़ित महिला बेबी देवी की माने तो अपने भाई के पैर टूटने से इलाजरत को देखने गुरुवार की सुबह राजेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में गई थी। जहां से लगभग सुबह के आठ बजे वापस घर की ओर जा रही थी। जिस दरम्यान घात लगाए दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पीड़िता को हथियार दिखा सोने के आभूषण की लूट ली। पीड़िता की माने तो उस वक्त वैशाली गोलंबर से मैक डोवल गोलंबर तक बनाए गए पार्क में महिलाओं और पुरुष मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। महिला के चीखने चिल्लाने पर भी किसी ने उसकी मदद नहीं की।

वहीं पीड़िता बेबी देवी ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। जिसमें अपराधियों ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे उसे चोट आई है। फिलहाल पीड़ित महिला काफी डरी सहमी है। पुलिस की गस्ती के बावजूद महिला के साथ लूट होना कई सवाल खड़ा करता है। पीड़िता द्वारा कॉल घटना के बाद डायल-112 की टीम पहुंचीं और मामले की पड़ताल में जुट गई।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...