प्रधानमंत्री मोदी 15 को रांची एयरपोर्ट से सीधे खूंटी जायेंगे

रांची: 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रांची एयरपोर्ट से सीधे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) जायेंगे.

वहां उनके परिजनों से मिलेंगे. अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची में कोई कार्यक्रम  नहीं है. हालांकि कार्यक्रम में अंतिम समय तक बदलाव संभव है.

पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह दिन के 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से उलिहातू दिन के 10.30 बजे पहुंचेंगे, इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, फिर पीएम मोदी खूंटी जायेंगे.

दिन के 11 बजे से वहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी विकसित भारत यात्रा के लिए आइइसी वैन को रवाना करेंगे.

फिर पीवीटीजी मिशन व पोर्टल को लांच करेंगे. इस मौके पर कई योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सीएम हेमंत सोरेन भी संबोधित करेंगे.

दिन के 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. दिन के 12.30 बजे वह खूंटी से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

 

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...