Advertisment

पाकुड़ कोयला लोडिंग साइट पर मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

पाकुड़ः जिले के नगर थाना क्षेत्र के लोटामारा कोयला लोडिंग सेटिंग पर एक व्यक्ति का शव मिलने से वहां सनसनी फैल गई। व्यक्ति का शव लोडिंग सेटिंग के पास कोयले से दबा हुआ था।

जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का नाम सुबीर पहाड़िया बताया जा रहा है जो कि चेंगाडांगा पंचायत के मुखिया विपिन सरदार का पुत्र है। सुबीर का शव यहां पर कैसे आया यह किसी को भी नहीं पता है।

हत्या की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस

उसकी किसी ने हत्या की है या यह सुसाइड है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच में जुट गई है कि आखिर इस मृत शव का राज क्या है।

इधर युवक का शव मिलने के बाद परिजन धरने पर बैठ गए है। परिजनो की मांग है कि कोयला कंपनी के द्वारा मृतक के परिजनो को 17 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

 

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...

Jharkhand Illegal Coal News: झारखंड में अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jharkhand Illegal Coal News: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने झारखंड में अवैध कोयला व्यापार के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। MMDR...