गढ़वा में ढाई साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस जुटी जांच में

गढ़वाः शहर के सोनपुरवा के स्टेशन रोड से एक ढाई वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला सामने आ रहा है। बच्ची का नाम आरसी कुमारी बताया जा रहा है। घटना को लेकर बच्ची के परिजनों ने सदर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिले के पुलिस के कप्तान खुद मोर्चा सँभालते हुए घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ से बच्ची का अपहरण हुआ है।

एसपी के निर्देश पर एसआईटी की टीम गठित

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। मौके पर खोजी कुत्ता को भी घटनास्थल पर बुलाकर छानबीन शुरु कर दी है।

घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से जल्द से जल्द बच्ची को वापस लाने की गुहार लगायी है। पुलिस इस मामले में तेजी से जांच में जुट गई है। पुलिस को फिलहाल अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...