राजधानी में आंगनबाड़ी सेविकाओं व रसोईया दीदियों का जोरदार प्रदर्शन, पटना में भारी जाम

पटना : राजधानी पटना में आज आंगनबाड़ी सेविकाओं और रसोईया दीदियों ने का जोरदार प्रदर्शन जारी है। पटना के सभी प्रमुख चौराहे पर भारी जाम लगा है। भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं और रसोईया दीदियों सड़कों पर उतर गई है। ये लोग विभिन्न मांगों को लेकर सदन का घेराव किया।प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी सेविकाओं पर पुलिस ने शिकंजा कंसा। लोकतांत्रिक तरीके से गर्दनीबाग धरना स्थल को चारों तरफ से सील किया। भारी संख्या में सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

बता दें कि डाकबंगला चौराहे पर आंगनबाड़ी महिलाओं पर अब पुलिस प्रशासन की टीम लाठी चलाने पर मजबूर हो गई। डाकबंगला चौराहे पर चार से पांच हजार की संख्या में आंगनबड़ी महिलाएं सड़क को जाम कर धरना प्रदर्शन कर रही है। आंगनबाड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में पटना के डाकबंगला चौराहा को पूरी तरीके से चक्का जाम कर दिया। उनका साफतौर पर कहना है कि अगर सरकार उनकी वेतन को नहीं बढ़ाएगा तो विधानसभा चुनाव में सरकार गिराने का काम करेगी।

आंगनबाड़ी महिलाओं का कहना है कि महीने का 5950 रुपया मिलता है। जिससे आप ही बताइए इतनी महंगाई के जमाने में कैसे घर चलेगा। आंगनबाड़ी महिलाओं ने कहा कि पूरे भारत में बिहारी एक ऐसा राज्य है जहां सेविका को इतना कम पैसा दिया जाता है। महिलाओं ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरी नहीं की जाती है तो हमलोग प्रदर्शन जारी रखेंगे और विधानसभा सत्र भी भंग करेंगे।

आंगनबाड़ी सेविका पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करने पर महिला घायल हुई। पटना आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर आर ब्लॉक के पास लगाया जाम कर रही हैं। प्रदर्शन प्रशासन के साथ लोग आर ब्लॉक से इनकम टैक्स जाने वाली रास्ता पर प्रदर्शन कर रही है।

Aganbani Sevika 1 1 22Scope News

पटना के आर ब्लॉक चौराहा पर बड़ी संख्या में बिहार के कोने-कोने से आंगनबाड़ी सेविकाएं पहुंची हैं। आर ब्लॉक के पास ही धरना पर बैठ गई हैं। बड़ी संख्या में प्रशासन के लोग भी मौजूद हैं। प्रशासन के द्वारा विशेष पुलिस बल बड़ी संख्या में बुलाया गया है। बता दें कि मानदेय बढ़ाने और आंगनबाड़ी सेविकाओं की नौकरी को परमानेंट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी सेविकाएं और पुलिस प्रशासन के बीच कई बार नोकझोंक हुई है। आंगनबाड़ी सेविकाएं झुकने को तैयार नहीं है।

विवेक रंजन, कुमार गौतम, अविनाश सिंह और आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...