पलामू में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बस्ती संपर्क अभियान चलाया

पलामूः सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सतबरवा मंडल के दुलसुलमा ग्राम में संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस बीच भाजपा के चतरा जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया और दुलसुलमा के अनुसूचित जाति के परिवारों और दलित बस्ती के लोगों से मुलाकात की।

इस बीच उन्होंने महिलाओं एवं पुरुषों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही अनुसूचित जातियों की सच्ची हितैषी है। भाजपा के शासन में अनुसूचित जातियों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है और उनका सम्मान बढ़ा है।

इस मौक़े पर एस टी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय पाठक महेश्वर सिंह, मनोज सिंह, रविंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, चंद्रदेव मोची, राजेश मोची, भिखारी मोची, प्रेम शिला देवी, उमेश मोची, ब्रह्मदेव राम, ऐश्वर्या कुमार, बिकिनी देवी, शीला देवी, प्रतिमा देवी, सुमति देवी, कुलमटिया देवी, अनीता देवी, शिव भैया, धर्मेंद्र भैया, करीमन भैया, प्रदीप मोची, कामाख्या सिंह, मुकेश सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...