पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ओला बुकिंग के नाम पर लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। यह गिरोह दीघा थाना क्षेत्र में सक्रिय था। सीटीएसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अलग-अलग घटनाओं को हाल के दिनों में अंजाम दिया था।
आपको बता दें कि दीघा से पटना जंक्शन के लिए ओला की बुकिंग करता था। चालक यात्री को लेकर रास्ते में उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। मोबाइल और पैसे की लूटपाट करता था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि दो नाबालिग सदस्यों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी कर रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















