मंत्री आलमगीर आलम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

पाकुड़ः पाकुड़ में सूबे के ग्रामीण विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कालीभाषण छठ घाट, टीनबांग्ला छठ घाट, ठाकुरबाड़ी तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाबो की साफ-सफाई और छठ के व्यवस्था को देखा।

इस दौरान छठ समिति से बातचीत कर छठ की तैयारियों को लेकर कई तरह की जानकारी ली। इस मौके पर मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों की साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को घाटों पर बैरिकेडिंग लगाने को कहा। वहीं घाट पर पीने का पानी, लाइट, स्वास्थ्य और पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला प्रशासन के पादाधिकारी और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dhanbad News: टुंडी के राजा तालाब में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल,...

धनबाद: पश्चिमी टुंडी ब्लॉक के मोहनद में 'राजा तालाब' प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। स्थानीय लोगों का...

रामगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते प्रोबेशन ऑफिसर और...

रामगढ़: मंगलवार को एक बड़े ऑपरेशन में, हज़ारीबाग़ के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रामगढ़ ज़िला प्रोबेशन ऑफ़िस में तैनात प्रोबेशन ऑफ़िसर सिमरन कुमारी और...

Siwan Sugar Mill: सीवान में खुलेगी Sugar Mill, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

सीवान दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चीनी मिल खोलने की घोषणा की। 180 करोड़ की 38 योजनाओं का उद्घाटन और 1 करोड़ रोजगार...