पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पाकुड़ः पाकुड़ के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजग्राम मुख्य सड़क पर सुंदरापहाड़ी गांव के समीप पिकअप वैन ने एक बाइक चालक को जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मानिक चक्रवर्ती बताया जा रहा है और वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत कामालपुर गांव का रहने वाला है।

पिकअप वैन चालक घटनास्थल फरार

जानकारी के अनुसार सुंदरापहाड़ी गांव के अंदर कीर्तिपुर मोड़ में पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक चालक को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर ही गिर गया जिससे कि उसके सर में गहरी चोट लग गई। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे उसके बाद परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने पाकुड़ राजग्राम मुख्य सड़क को जाम कर दिया। टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- https://22scope.com/following-cms-instructions-a-team-left-for-uttarakhand-to-help-the-workers/

 

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...