चार साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह:  जिले की पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इस दौरान कई साइबर अपराधियों की गिरफ़्तारी भी हो चुकी है.

बता दें कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के बगोदर थाना के अटकाडीह ऊपरबागी क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध कर रहे हैं.

इसी सूचना पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. वही इस टीम में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, ज्ञान रंजन, पुअनि गौरव कुमार, रौशन कुमार, सअनि संजय मुखियार, आ. साकेत वर्मा, आ. जितेंद्र नाथ महतो, आ. सौरभ सुमन, आ. वासुदेव सिंह, आ. आशुतोष कुमार रंजन, हवलदार सुरेश यादव को शामिल किया गया और इनके सहयोग से छापामारी करते हुए दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया.

वही गिरफ्तार दोनों अपराधी के निशानदेही पर इसके अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी अपराधी बगोदर थाना क्षेत्र के अटकाडीह ऊपरबागी के रहने वाले हैं.

वही इस गिरोह में शामिल अन्य तीन साइबर अपराधी फरार हैं. फरार साइबर अपराधी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार अपराधियों में ये है शमिल गिरफ्तार आरोपी में दो सगे भाई दीपू प्रसाद और पप्पू प्रसाद के अलावा दो अन्य सगे भाई सतीश कुमार और आतिश कुमार शामिल हैं. जबकि तीन अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. वही फरार आरोपियों में विक्रम मंडल, रितेश मंडल और अनुराग कुमार शामिल हैं.

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 13 मोबाइल, 19 सिमकार्ड और 4 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं. बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करते थे.

साथ ही साथ लड़की से न्यूड वीडियो कॉलिंग करवाने का झांसा देकर SKOKKA एप के मध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और रुपए की ठगी करते थे.

बता दें कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है और पिछले दो माह में 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क नहीं करें और न ही बैंक संबंधित निजी जानकारी किसी को शेयर करें.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...