IPL क्रिकेटर आकाशदीप ने कहा- विश्व कप भारत ही जीतेगा

रोहतास : एक तरफ छठ महापर्व के प्रति लोगों की आस्था है तो दूसरी तरफ क्रिकेट के महापर्व क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रति भी लोगों के दीवानगी की चरण सीमा पर है। विश्व कप का महाकुंभ का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं आईपीएल क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप अपने गांव रोहतास जिला की बड्डी आए हुए हैं। जहां पर उन्होंने भारतीय टीम को छठी मैया से दुआ करते हुए कहा कि इस बार का वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा।

आकाशदीप ने कहा कि जिस तरह से हमारी भारतीय टीम खेल रही है वह ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर ही देगा। पूरी टीम बैटिंग और गेंदबाजी में मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर सकता है। फिर भी क्रिकेट लक का खेल है। ऐसे में आज का मैच काफी टक्कर होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच बार और भारत दो बार का विजेता रह चुका है। ऐसे में भारत एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा के कप्तानी में जीतकर वर्ल्ड कप अपने देश में ही रखेगा।

मोहम्मद शमी के संबंध में आकाशदीप ने कहा कि शमी के स्विंग के आगे ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर धराशाही हो आएगा। मोहम्मद सिराज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं जडेजा और कुलदीप यादव से भी काफी उम्मीद है। अहमदाबाद के पिच पर शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन रहा है। इस बार भी प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बताते चले कि आकाशदीप रोहतास जिला के बड्डी गांव के रहने वाले हैं। छठ पूजा में अपने गांव पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से बात की।

अविनाश कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...