प्यार में धोखाः सनकी युवक ने पत्नी के प्रेमी के मां को चाकू घोंपा, महिला अस्पताल में भर्ती

धनबादः जिले के तेतूलमारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक सनकी युवक ने वृद्ध महिला को चाकू मार दिया। चाकूबाजी में महिला घायल हो गई जिसके बाद उसे SNMMCH में भर्ती कराया गया। घायल महिला का नाम गुजरवा देवी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गुरु नानक देव जी के 555वे जन्मोत्सव को लेकर तीसरे दिन निकाली गई प्रभात फेरी

घायल महिला के बेटे का अफेयर हमलावर की पत्नी के साथ है

जानकारी के अनुसार घायल महिला के बेटे का अफेयर एक शादीशुदा महिला के साथ चल रहा है। गुजरवा देवी का कहना है कि उसका बेटा अपनी सारी कमाई उस विवाहिता महिला पर लुटा देता है। उसके बेटे का विवाहिता महिला के घर भी आना-जाना लगा रहता है। गुजरवा ने अपने बेटे को इस मामले में कई बार समझाया भी है पर वह किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं। इस अफेयर की भनक विवाहिता महिला के पति को भी चल चुका है जिसके बाद उसने तैश में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

घायल महिला ने बताया कि वह सुबह के 4 बजे जब दवा खाने के लिए उठी उसी वक्त उस व्यक्ति ने वृद्ध महिला के घर में घुस गया और महिला पर एक के बाद एक सिर पर चार वार किये जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई। महिला की आवाज सुनते ही आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले के बाद पुलिस घटना का जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Final के बाद रोहित रोक नहीं पाए आंसू, विराट ने छिपाया चेहरा,सिराज फूट फूट कर रोए, पूरी टीम हुई भावुक

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...