गोलीबारी और चाकूबाजी में एक की मौत, एक जख्मी

नालंदा : नालंदा जिला अंतर्गत नगरनौसा थाना क्षेत्र के खिरूबीघा गांव में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान हुई जमकर गोलीबारी और चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दरअसल, सोमवार की रात प्रतिमा विसर्जन के लिए मंटू पासवान और अवधेश कुमार जा रहे थे। इसी दौरान खीरू विगहा से आगे पूर्व से घात लगाए कुछ लोग गाड़ी रूकवाकर गोलीबारी और चाकूबाजी करना शुरू कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति को चेहरे पर गोली लगी और घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया है।

मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के कमता पंचायत के दहा विगहा गांव निवासी मंटू पासवान जबकि जख्मी की पहचान नगरनौसा थाना के खीरू विगहा गांव निवासी अवधेश कुमार के रूप में किया गया। घटना के बाद हिलसा थाना एवं नगरनौसा थाना दलबल के साथ में पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। नगरनौसा थाना का सीमा क्षेत्र होने के कारण नगरनौसा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है।

विरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...