धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने से बैखलाए विधायक ढुल्लु महतो

बाघमाराः बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चीटाही धाम कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन के तरफ से नहीं दिया गया। प्रशासन के तरफ से अनुमति नहीं दिये जाने के बाद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने जिला प्रशासन के निर्णय के विरुद्ध कोर्ट जाने की बात कही है।

यह बात उन्होंने न्यायालय सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है। उन्होंने धनबाद जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है।

ये भी पढ़ें- 140 दिनों से हड़ताल पर बैठे पंचायत सेवक, विधायक दीपिका सिंह पांडेय ने दिया आश्वासन

ढुल्लू महतो इस कार्यक्रम का आयोजन करा रहे थे

मालूम हो कि विधायक ढुल्लू महतो ही इस कार्यक्रम का आयोजन करा रहे थे। जिस पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ढुल्लू महतो ने कहा उन्होंने करीब 10 बार ईमेल और पत्र के माध्यम से आवेदन किया पर जिला प्रशासन ने अबतक अनुमति नहीं दी।

आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्म विरोधी सरकार है। आज राज्य के जनता के आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है इसको लेकर जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार से उपर न्यायालय है हम न्यायालय जाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री इसी सरकार में यहां आएंगे। सरकार की मनसा क्या है इसको जनता समझ चुकी है।

ये भी देखें- सरकार और राजभवन के बीच खींचतान में CM Hemant ने जब माना… राज्यपाल की भूमिका बड़ी

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...