अभिषेक राज की अबतक सकुशल बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों व लोगों ने की आगजनी

पटना सिटी : पटना सिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र के त्रिपोलिया मोहल्ले से बीते 22 अक्टूबर से लापता अभिषेक राज की अब तक सकुशल बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया। घटना से गुस्साए अभिषेक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने त्रिपोलिया के पास सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क अशोक राजपथ को जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सड़क जाम हंगामा की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया।

बताया जाता है कि त्रिपोलिया निवासी मनोज कुमार का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक राज बीते 22 अक्टूबर को अपनी प्रेमिका से मिलने अगमकुआं थानाक्षेत्र के कुम्हरार गया था और उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक अभिषेक का कोई भी पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर अभिषेक के पिता मनोज कुमार ने अभिषेक की प्रेमिका के पिता प्रमोद यादव और एक अन्य युवक विकास यादव पर अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने भी अभिषेक के अपहरण की आशंका जताते हुए मामले में दो लोगों की पहचान कर लिए जाने की बात दोहराई है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...

Kumar Kushagra Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के...

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया...

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...