ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक रिटायर्ड BCO की मौत

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक रिटायर्ड बीसीओ की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पनहेसा गांव निवासी 65 वर्षीय सुनील सिंह के रूप में किया गया।

बताया जा रहा है कि सुनील सिंह वर्तमान में नवादा के न्यू एरिया मोहल्ले में रह रहे थे। रांची से उनकी बेटी कुछ सामान भेजवाई थी। उसी सामान को लाने के लिए वह सद्भावना चौक पर गए थे, तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Kumar Kushagra Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के...

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया...

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...