BJP प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कैमूर, हुआ भव्य स्वागत

445
Advertisment

कैमूर : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रविवार को कैमूर पहुंचे। इससे पहले मोहनिया के चांदनी चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर संविधान दिवस पर उन्हें याद किए। प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत में कार्यक्रताओं द्वारा हाथी ऊंट गाजे बाजे के साथ उनके ऊपर पुष्प बरसाया गया। वहीं मोहनिया भाग-3 की जिप सदस्य गीता पासी प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा पार्टी ज्वाइन की।

Advertisment
पहली बार कैमूर पहुंचे सम्राट

भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार कैमूर पहुंचे थे। इसको लेकर कर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन की तैयारी शुरू कर दिया था। पटना से यहां आने के दौरान जगह-जगह पर उनका स्वागत और अभिनंदन हुआ। इस दौरान भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और संयोजन के साथ प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दी। बता दें कि सम्राट चौधरी की आगमन को देखते हुए पूरे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडा लगाया।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement