तालाब में डूबने से मासूम की मौत, 3 बहनों का था इकलौता भाई

नालंदा : नालंदा में रविवार को पानी भरे तालाब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिम चक गांव का है। मृतक की पहचान श्लोक पासवान के (4 साल) पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में किया गया है। परिजन रविवार की शाम बच्चें को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में बच्चों के परिजन ने बताया कि वे लोग अपने खेत में धान कटाई का काम कर रहे थे। तभी सिद्धार्थ खेलते खेलते नजरों से ओझिल हो गया। इसके उपरांत वे लोग खोजबीन करने लगे, तभी पास के तालाब से बच्चे को निकाला गया। इसके उपरांत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सिद्धार्थ कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिजन खेलने के दरमियान पानी में डूबने से मौत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि मौत की पुष्टि के उपरांत पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...