पाकुड़: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा कुटलो गांव में बीते एक सप्ताह में बीमारी से पांच लोगों की जान चली गई थी. इसी को लेकर डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बड़ा कुटलो गांव का भ्रमण किया.
डीसी ने गांव के लोगों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली.डीसी ने सभी गांव के लोगों को मलेरिया का जांच कराने को लेकर जागरूक किया.
डीसी ने स्वयं अपना मलेरिया जांच कराकर गांव के लोगों को आगे आकर जांच कराने हेतु प्रेरित किया.साथ ही साथ प्रभावित गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश बीडीओ को दिया.
डीसी ने ग्राम प्रधान एवं मुखिया को कहा कि सभी गांवों के लोगों को मलेरिया की जांच कराने में सहयोग करें.उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण लोगों को संवाद में परेशानी हो रही है.
उन्होंने बीडीओ, ग्राम प्रधान व मुखिया को स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया.







