सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को बताया हिंदू विरोधी

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिंदू विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की शिक्षा विभाग ने जिस प्रकार से हिंदुओं की पर्व पर छुट्टियों को खत्म कर दी है और मुसलमान के पर पर छुट्टियों को बढ़ा दी गई है। इसे पता चलता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिकता हिंदू विरोधी है।

उन्होंने कहा कि सेकुलर स्टेट होने के बावजूद शिक्षा विभाग ने मुस्लिम बहुल इलाकों और उर्दू स्कूलों में रविवार के बजे शुक्रवार को छुट्टी देने का फरमान जारी किया है जो बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने इस आदेश को शिक्षा विभाग का तुगलकी फरमान बताया। सुशील कुमार ने नीतीश कुमार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि नीतीश कुमार हिंदुओं को जातियों में बताकर वोट लेना चाहते हैं और मुसलमान को खुश करके वोट लेना चाहते हैं लेकिन भाजपा इसके लिए चुप नहीं बैठेगी।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर भाजपा सड़क पर उतरेगी और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। बताते चलें कि सोमवार की रात्रि में शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत हिंदू पर्वों के दिन की छुट्टियों को खत्म कर दी गई है। जबकि मुस्लिम पर्वों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। उर्दू स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसको लेकर राजनीतिक बवेला मचा हुआ है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...