इंटर के पंजीयन फॉर्म में सुधार के लिए चार व पांच को लगेंगे कैंप

रांची: राज्य में पहली बार इंटर के परीक्षार्थियों के पंजीयन फॉर्म की त्रुटि में सुधार के लिए स्कूल, कॉलेज के स्तर पर दो दिवसीय (चार व पांच दिसंबर को) कैंप लगाये जायेंगे.जैक ले इस को लेकर दिशा- निर्देया जारी किया है.

जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म भरे जाने के दौरान विद्यार्थियों के माता- पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि में गलती की संभावना रहती है.

त्रुटि रहित पंजीयन व परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए स्कूल व कॉलेज स्तर पर कैंप लगाये जाने की जरूरत है. इस वर्ष 11वीं परीक्षा 2024 (सत्र 2023-25) व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया दिशा-निर्देश के विद्यार्थियों के पंजीकरण डाटा में मिलान व संशोधन के लिए विद्यालय व कॉलेज स्तर पर दो दिवसीय कैंप लगाये जायेंगे.

प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे कैंप के पंजीयन को लेकर तैयार चेक लिस्ट अभिभावकों को दिखायें. अभिभावक चेक लिस्ट देखने के बाद इस पर हस्ताक्षर करेंगे.

इसमें किसी प्रकार के संशोधन होने पर अभिभावक दिये गये प्रपत्र में संशोधन की जानकारी देंगे. स्कूल, कॉलेज के प्राचार्य संशोधन के लिए प्राप्त आवेदन की पूरी रिपोर्ट जैक में जमा करेंगे.

कैंप नहीं लगाये जाने की स्थिति में संबंधित स्कूल, कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
आधार कार्ड के साथ आने का निर्देश कैंप में विद्यार्थियों को अपने आधार कार्ड की छाया प्रति व पासपोर्ट साइज फोटो एवं माता / पिता के आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाने को कहा गया है.

ताकि पंजीयन फॉर्म में दी गयी जानकारी का मिलान किया जा सके. नौवी बोर्ड परीक्षा व मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए भी कैंप लगाये जायेंगे. तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क 12 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 13 से 20 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे.

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...