नागालैंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजभवन कार्यक्रम का आयोजन

रांची: 1 दिसम्बर को नागालैंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजभवन, रांची (झारखंड), में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और संभवतः कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में, झारखंड में रहने वाले नागालैंड के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। राजभवन नागालैंड के ऐसे व्यक्तियों की खोज में है, जो झारखंड में रहकर इस राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन लोगों ने 1 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजभवन के विशेष कार्य पदाधिकारी रोहित सिंह से संपर्क कर सकते हैं ।
नागालैंड, जो भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है, एक प्राकृतिक खूबसूरती से भरा राज्य है और यह 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वां राज्य बना।

इसकी राजधानी कोहिमा है और इसके पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, और दक्षिण में मणिपुर है। इसे उसकी खूबसूरती के लिए ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है।

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...