बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत

आरा : आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप बुधवार की सुबह बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बक्सर निवासी तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तो की मौत हो गई। दोनों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मच रही।

जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिला के डुमरांव थाना क्षेत्र के बनहेजी डेरा गांव निवासी मंटू चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार एवं उसी गांव के निवासी मदन चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र शुभमत कुमार उर्फ बिट्टू कुमार शामिल है। जबकि जख्मी युवक भी उसी गांव के निवासी सरल चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौधरी है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...