ससुराल में रह रहे व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीहः गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी में अहले सुबह ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भीम पुजहर (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के रगमटिया गांव का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें- गिरिडीह के कई इलाकों में नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर, ग्रामीणों में दहशत

जानकारी के मुताबिक भीम अपने ससुराल चपरा में रहता था। बुधवार की सुबह ससुराल के बगल गांव महजोरी के टांड में उसका शव पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार भीम पुजहर गांडेय थाना क्षेत्र के चपरा स्थित अपने ससुराल में पत्नी मालती देवी व पांच बच्चों के साथ रहता था। वह यहां चरवाहा का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

मौत2 22Scope News

सामान लाने की बात कह निकला था घर से

उसकी पत्नी के अनुसार उसके पति मंगलवार को 12 बजे दुकान से सामान लाने की बात कह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से सटे महजोरी गांव के मैदान में शव देखा और उसकी पत्नी को सूचना दी।

ये भी देखें-CM Hemant बोलते – बोलते महिलाओं के बारे में ये क्या बोल गए की मच गया बवाल, सुनिए

पत्नी ने बताया कि उनका पति आये दिन घर से निकलने के बाद ताड़ी-शराब पीकर कभी देर शाम तो कभी देर रात नहीं लौटता था। पर उस दिन वह लौटा ही नहीं। परिवार को लगा कि वह शायद कहीं शराब पीकर पड़ा हुआ होगा और सुबह वापस आएगा पर वह नहीं आया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर प्रमुख राजकुमार पाठक भी घटनास्थल पहुंचे। वहीं गांडेय के इंस्पेक्टर कमाल खान, थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव दल-बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर कांड संख्या 100/24 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने पेट्रोल डालकर...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी...

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...