ससुराल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र के मेला रोड में विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका का नाम कामिनी कुमारी बताया जा रहा है। कामिनी के पति का नाम आलोक कुमार सिंह है जो फौजी हैं। कामिनी कुमारी के मायके वालों ने कहा है कि ससुराल वालों द्वारा कामिनी की हत्या की गई है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : दुकानदार ने अपने ही दुकान पर काम कर रहे किशोर की पीट-पीटकर कर दी हत्या

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...