पटना : राजधानी पटना से एक खबर है जहां 27 नवंबर को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से युवती का अपहरण कर लिया गया था। अगवा युवती को उनके घर तक बक्सर पहुंचाया गया। आरोपी अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। युवती का मेडिकल जांच कराया गया। 28 नवंबर को केस दर्ज हुआ था।
पटना के एसपी रेल अमरितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि रिक्शा चालक द्वारा उसके घर बक्सर पहुंचा दिया गया है। पटना जंक्शन पर मिले सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है जो लड़की को लेकर लापता हो गया था। फिलहाल युवती मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताई जा रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















