जमीन विवाद में हुई जमकर पत्थरबाजी में सात लोग घायल

बोकारोः जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के भांगाबजार में शुक्रवार दोपहर बाद जमीन के एक टुकड़े पर दावा करते हुए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में जमकर पत्थरबाजी की गई। जिसमें एक पक्ष से छह व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दोनों पक्षों से जख्मी सात लोगों को सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से भारती देवी, बधन बाउरी, विमला देवी, संतोष बाउरी, अनील बाउरी व नुनी बाला देवी शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष से माणिक मंडल जख्मी है।

जमीन को लेकर थी पुरानी रंजिश

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी मानिक मंडल व जख्मी तुलसी बाउरी परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। ताजा घटना में मानिक मंडल अपने घर के पास ही एक दूसरा घर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। बाउरी परिवार के लोग उस निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS T-20 – भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों का टारगेट दिया

उनके विरोध पर जख्मी मानिक मंडल की ओर से भी उनके समर्थक इकट्ठे हो गए। फिर देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें बाउरी परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बोकारो पत्थरबाजी2 22Scope News

सूचना पाकर थानेदार दीपक शाह व चास सीओ दिवाकर दुबे अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लहू लुहान जख्मी को जमीन से उठाकर गाड़ी से अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की मौजूदगी में पीटा

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मानिक मंडल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग पुलिस व प्रशासनिक मौजूदगी में मानिक मंडल पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए एहतिहादन फोर्स की तैनाती रखी गई है। जमीन विवाद में हुए सुरेश मुर्मू हत्याकांड के बाद थाना क्षेत्र की यह जमीन विवाद को लेकर दूसरी बड़ी घटना है।

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...