धनबाद में भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च, बाबूलाल ने कहा-कोयला लूट का हिस्सा सीएम तक जाता है

धनबादः भाजपा ने जिले में आज राज सिन्हा के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला। इस मार्च में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। आक्रोश मार्च में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे।

बाबूलाल ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहे तो दुबई में बैठ कर संगठित गिरोह चला रहे अपराधियों को एक दिन में यहां लाकर जेल में भर सकती है। धनबाद में बाबुलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार पर जमकर साधा निशाना साधा है।

राज्य में अमन कायम करना है तो बीजेपी को लाए-बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में अमन कायम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाएं और हेमन्त सोरेन को सत्ता से हटाए। जब तक सरकार नहीं बदलती भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- पहले ही दिन एनिमल फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई, टाईगर-3 और गदर-2 के रिकाॅर्ड तोड़े

बाबूलाल ने आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार साल में ऐतिहासिक कोयले की लूट हुई है। इस लूट का हिस्सा सूबे के सीएम तक जाता है। सीएम ईडी से भाग रहे हैं। अगर आपने कोई काली कमाई नहीं की है तो ईडी का सामना कीजिये।

अब वो दिन दूर नहीं है जब सीएम की जगह कुर्सी पर नहीं बल्कि होटवार जेल में होगी। सरकार बदलेगी तो झारखंड में शांति कायम होगी।

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...

JDU प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई कार्यक्रम का लिया फीडबैक,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में सोमवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस...

पुलिस का खुलासा : प्रेमिका की शादी होने के बाद भी...

गयाजी : बिहार के गया में बीते दिन एक युवक की हत्या की घटना सामने आई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर...