मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही रोहतास पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त !

 दुर्घटना में होमगार्ड चालक की हुई मौत, दो महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुए घायल

रोहतास: खबर रोहतास जिले के कोचस से आ रही है जहां कोचस थानाक्षेत्र के आरा- मोहनिया पथ पर चितैनी के पास बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही रोहतास पुलिस की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त ग्रस्त हो गई है.

इस दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई है. जबकि दो महिला सिपाही सहित चार सिपाही को गंभीर चोट आई है। जिन्हें ईलाज के लिए कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिए सासाराम सादर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं होमगार्ड चालक की मौत हो गई है.

शव को पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.घटना की सूचना के बाद रोहतास एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ एवं एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई रहे हैं.

वहीं घायलों की पहचान सिपाही रानी कुमारी, अर्चना कुमारी, मनोज कुमार एवं रमेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी पहले से खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी जिससे यह घटना घटित हुई है.

वही इस मामले में रोहतास एसपी विनीत कुमार बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खाँन को रोहतास पुलिस की स्कॉट टीम उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी इसी दौरान कोचर से मलियाबाग के बीच एक खड़ी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई जिसमें होमगार्ड चालक की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी घायल हो गये. वही रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि इस घटना का जायजा  शाहाबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा एवं सिविल सर्जन किया जा रहा है.

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...