CM नीतीश अचानक पहुंचे JDU प्रदेश कार्यालय, नेताओं का जाना हालचाल

220
Advertisment

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय में पहुंचे और कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं के कक्ष में जाकर हालचाल लिया। नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के चेंबर में उनको खोजने गए। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के चेंबर में उनसे बातचीत की।

Advertisment

सीएम नीतीश कुमार अचानक से जहां जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम होता है वहां बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से अचानक मिलने पहुंच गए और उन्हें निर्देश दिया कि हमेशा कार्यालय आते रहिए।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement