रांची: धीरज साहू और उसे जुड़ी कमपनियों में चल रहें आईटी के रेड को लेकर हर रोज नयी जानकारी सामने आ रही है। छापेमारी के तीसरे दिन ओडिशा आईटी के अधिकारियों के अनुरोध पर करेंसी काउंटिंग मशीन हैदराबाद और भुनेश्वर से बलांगीर सहित उन ठिकानों पर पहुंच गयी है, जहां नोटों से भरी अलमारियां हैं. हैदराबाद जोन के डीजी इंवेस्टिगेशिन संजय बहादुर छापेमारी और नोटों की गिनती पर नजर बनाये हुए हैं.
इस मामले में सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक 260 करोड़ रू की गिनती पूरी हो चुकी है। इसको लेकर अनूमान लगाया जा रहा है कि नकदी की रकम 300 से अधिक है। वही इस दौरान आईटी की टीम कंपनी के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रही है।
छापेमारी के अहले दिन 30 आलमारियों से भरे नोट मिले थे, जबकि दूसरे दिन नोटों से भरे कई बैग मिले है। अभी लॉकरों को नहीं खोला जा सकता है।


















