आईटी-ईडी रेड के खिलाफ झारखंड में महागठबंधन का हल्ला बोल

कांग्रेस और झामुमो ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का किया एलान

रांची : आईटी-ईडी रेड के खिलाफ पूरे झारखंड में आज महागठबंधन के नेता

और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया.

इस दौरान कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेताओं ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया.

राजधानी रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर सहित कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया.

रांची स्थित राजभवन के पास गठबंधन के घटक दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि

केंद्रीय एजेंसियां अपनी हद में रह कर का करे.

protest1 22Scope News

कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया सरकारी मिशनरियों का दुरुपयोग का आरोप

वहीं झारखंड सरकार को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कांग्रेस एवं झामुमो कार्यकर्ताओं ने धनबाद जिला मुख्यालय में भी जोरदार धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी संख्या में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर सरकारी मिशनरियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी.

यूपीए और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी

ईडी की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन को अवैध माइनिंग के मामले में ईडी के समन के बाद कांग्रेस विधायकों के ठिकानों पर इनकम टैक्स के रेड को लेकर झारखंड में सियासी संग्राम मचा हुआ है. इसे लेकर यूपीए और भाजपा नेताओं के बीच जबर्दस्त जुबानी जंग भी चल रही है. इस बीच यूपीए ने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आज सभी जिलों में प्रदर्शन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ 7 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक सभी प्रखंडों में हल्ला बोल धरना का कार्यक्रम तय किया है.

बीजेपी की गाड़ी में छापेमारी करने जाती है आईटी की टीम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी और आईटी जैसी जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जुबानी हमला जारी रखा. उन्होंने डाल्टनगंज में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के इशारे पर मुझे ईडी का समन भेजा जा रहा है और सत्तारूढ़ विधायकों को यहां इनकम टैक्स के लोग बीजेपी की गाड़ी में छापेमारी करने जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी ने 9 घंटे तक की पूछताछ

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...