नातिन की रिश्ते के लिए जा रहे नाना की बाइक की चपेट में आने से मौत

औरंगाबाद : अपने नातिन की रिश्ते के लिए जा रहे नाना को बाइक की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं बाबा का पैर टूट गया। देव प्रखंड के बेरी पुल के पास की घटना है। बता दें कि आज औरंगाबाद में अज्ञात बाइक के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी भी बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान ढिबरा थाना के तेंदुई टोला गंगा विगहा निवासी कमल यादव के रूप में किया गया है।

वहीं घायल की पहचान पलामू जिला के छुछिया छतरपुर निवासी राजेश्वर यादव बताया जा रहा है। यह दोनों आपस में मामा और भगिना लगते हैं। यह घटना तब घटी जब ढिबरा थाना क्षेत्र से चलकर बस पकड़ हेतु दोनों लोग देव आ रहे थे। इन लोगों को बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बीघा एक शादी के संबंध में जाना था। जैसे ही दोनों लोग बेरी पुल के पास पहुंचे वैसे ही एक नियंत्रित बाइक ने दोनों में टक्कर मार दिया। इस टक्कर के दौरान कमल यादव बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।

हालांकि राजेश्वर यादव का भी पैर टूट गया है। उन्हें भी ग्रामीण तथा परिजनों के सहयोग से औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनकी इलाज चल रही है। लेकिन कमल यादव की स्थिति को नाजुक देखते हुए प्रथम उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। दोनों परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...