मीडिया पर ही भड़क गए कुशवाहा, कहा- बैठक का एजेंडा हम आपको बता दें?

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक का एजेंडा हम आपको बता दें?
उमेश कुशवाहा ने कहा कि बैठक तो जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वी जयंती समारोह को कैसे भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाए इसको लेकर विशेष चर्चा हुई है। कुशवाहा ने कहा कि जो मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने बैठक बोला है उसे हमलोग ब्रीफ कर देंगे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा नहीं हुआ है। बीजेपी के सवालों पर कुशवाहा ने कहा कि अभी आपलोगों ने भीम संवाद देखा ही होगा। संविधान बचाओ रैली में कितना भीड़ वहां पर हुआ था। पत्रकारों के सवाल पर भड़कते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि आपलोग भाजपा के एजेंट हो गए हैं क्या। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो कुर्सी खाली रहता है उसको आपलोग दिखाया क्यों नहीं।

उमेश कुशवाहा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि अभी हाल ही में सम्राट चौधरी मिलर इस हाई स्कूल में कार्यक्रम कर रहे थे देखे थे ना क्या स्थिति थी। आपलोग हमारे पार्टी को छोड़ दीजिए, भाजपा को दिखाइए उनकी हाल जाकर पूछिए। हमारी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सींची हुई पार्टी है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...