लखीसराय : लखीसराय से इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जहां पुलिस टीम से बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि रविवार की रात अमहरा पुलिस ने शराब की सूचना पर दीघा गांव में छापेमारी करने गई थी। जहां पुलिस ने देसी शराब बनाने के उपकरण एवं शराब बरामद किया।
इस दौरान शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की गई साथ ही पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी रौशन कुमार ने दीघा गांव में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम से बदसलूकी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस के साथ बदसलूकी एवं सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एएसपी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
चांद किशोर यादव की रिपोर्ट


