रांची: गैंगस्टर अमन सिंह हत्या के मामले में राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि इस मामले की जांच एसआईटी से करावाई जाएगी।
इस मामले में कोर्ट ने सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ज्ञात है कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में बड़ी साजिश होने की बात कहते हुए राज्य सरकार को एसआईटी जांच को लेकर सरकार से जवाब मांगा था।
इस मामले में अगली सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह में होगी। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंदा सेन की खंडपीठ में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा।


















