डेली मार्केट में भीषण आग लगी

रांची:  मेन रोड स्थित डेली मार्केट (फल मंडी) में मंगवलार रात करीब 10 बजे अचानक भीषण आग लग गयी. घटना के समय सभी दुकानें बंद चुकी थीं. इस घटना में 70 से 80 दुकानें पूरी तरह से जल गई.

जबकि, दुकान में रखे फल-सब्जियां भी बर्बाद हो गये. जलने वाली अधिकतर दुकानें सब्जी की थीं. इस दौरान सड़क पर आस-पास के लोग जुट गये. इस कारण डेली मार्केट के सामने मेन रोड में दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

घटना के दौरान केई दुकानदार मौके पर ही थे. कई लोग गाड़ियों से फल और सब्जी अनलोड करा रहे थे. जब घटना की जानकारी दुकानदारों को मिली, तब

उनके बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जानकारी मिलने पर कोतवाली और डेली मार्केट,हिंदपीढ़ी थनेदार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिरी मौके पर पुहंचे.

इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को वहां बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से रात के करीब 12 बजे आग पर काबू पाया गया. इसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली.

 

 

 

 

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...