हम सरकार की गलतियों को सत्र के दौरान उजागर करेंगे: अमर कुमार बाउरी

रांची: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जयप्रकाश भाई पटेल और कई विधायक  बैठक में मौजूद रहें।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हम सरकार की गलतियों को सत्र के दौरान उजागर करेंगे। कैश कांड की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

खुद मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हुए हैं वह अपने आप को कानून के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं इससे अराजकता और बढ़ रही है। बाउरी ने मीडिया से आगे कहा कि हम जेपीएससी, जेएसएससी, पारा शिक्षक के विषय पर सरकार को घेरेंगे इन विषयों पर सरकार से जवाब देना होगा।

बैठक के बाद मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार सकारात्मक जवाब देगी तो हम सरकार का सहयोग करेंगे नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में पूरा विपक्ष एक रहेगा।

 

 

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 के तहत नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली...

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई...

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के...

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद...