बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत

आरा : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी मोड़ के समीप शुक्रवार की रात बेलगाम ट्रक ने पटना से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रोक दिया। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया। इसके बाद स्थानीय थाना द्वारा इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई जिसके बाद सूचना पाकर मृतकों के परिजन आरा सदर अस्पताल पंहुचे। जानकारी के अनुसार मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव वार्ड नंबर वार्ड नंबर-7 निवासी बितन पासवान का 20 वर्षीय पुत्र कुंदन पासवान, उसी गांव के निवासी जयपत पासवान का 21 वर्षीय पुत्र शिव लगन एवं भरत पासवान का 18 वर्षीय पुत्र धनजीत पासवान है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...