एक दिन में 78 सांसदों को किया गया निलंबित

रांची: शीतकालीन सत्र के 11वें दिन संसद में सुरक्षा चूक के मामले पर विपक्ष के हंगामे के बीच एक दिन में 78 सांसदों को दोनों सदनों से निलंबित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना

इनमें राज्यसभा से 45 और लोकसभा से 33 सांसद शामिल हैं. लोकसभा से निलंबित सांसदों में अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के 11 सांसद, तृणमूल कांग्रेस के नौ, द्रमुक के नौ और अन्य दलों के चार सांसद शामिल हैं. लोकसभा से निलंबित 33 सदस्यों में से 30 को सत्र की शेष अवधि के लिए और तीन अन्य सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया है.

ये भी पढ़ें-स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत

वहीं, राज्यसभा में विपक्षी दलों के 34 सदस्यों को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए तथा 11 सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित किया गया है. इससे पहले, 14 दिसंबर को लोकसभा से 13 सांसद निलंबित किये गये थे.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...