बीएन कॉलेज के छात्रों ने जमकर मचाई गुंडई, ऑटो में की तोड़फोड़

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बुधवार की रात कारगिल चौक पर बीएन कॉलेज छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने जमकर गुंडई मचाई है। हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे छात्रों ने कारगिल चौक पर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के अलावा होटल में भी जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कारगिल चौक पर मौजूद गांधी मैदान थाने की पुलिस छात्रों की गुंडई देखकर मौके से फरार हो गई। इस दौरान छात्रों ने दो लोगों की जमकर से पिटाई कर दी जिन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच भेजा गया।

आपको बता दें कि कारगिल चौक पर खड़े कई ऑटो को में उपद्रवी छात्रों ने तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। पटना कॉलेज के छात्रावासों के बीच रहने वाले छात्रों का मामला पहले से ही विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए सर दर्द बना हुआ है। इस बीच बीएन कॉलेज के छात्रों किया हरकत पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की आंतरिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती नजर आ रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...