हरमू नदी की जमीन पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट आज हाइकोर्ट में पेश 

रांची: हरमू नदी के उदगम स्थल बजरा मौजा में नदी की जमीन पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट आज हाइकोर्ट में पेश की जायेगी. ज्ञात हो कि झारखंड हाइकोर्ट के आदेश पर आरआरडीए के अभियंताओं ने तीन दिनों तक बजरा मौजा में बने 178 घरों की जांच की थी.

ये भी पढ़ें-मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना

लेकिन, किसी भी भवन मालिक के पास स्वीकृत नक्शा नहीं मिला. सभी के पास कागजात के नाम पर सिर्फ एग्रीमेंट पेपर मिला, जिसे भवन मालिकों ने जमीन दलालों से बनवाया था.

हरमू नदी की जमीन पर बने 178 घरों का किया गया सर्वे, किसी के पास नक्शा नहीं थीं. पूछने पर सभी महिलाओं का एक ही जवाब था कि घर के सारे कागजात पुरुष अपने पास रखे हुए हैं. फिलहाल वे घर पर नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- 5 जनवरी तक जवाब नहीं तो प्रशासन को देना पड़ेगा 25000 जुर्माना

काम करने के लिए शहर गये हुए हैं. ऐसे में हमलोग कोई कागजात नहीं दिखा सकते हैं. अब तक अंचल से नहीं दी गयी 5 जानकारी: हरमू नदी के उदगम स्थल पर हुए अतिक्रमण को लेकर आरआरडीए ने हेहल सीओ को भी पत्र लिखा था. पत्र के माध्यम से सीओ से नदी व जमीन से जुड़ी जानकारी मांगी गयी थी.

लेकिन, अंचल से अब तक आरआरडीए को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है. जांच टीम को घरों में सिर्फ महिलाएं मिली थीं आरआरडीए की टीम जब भवनों के कागजात की जांच करने गयी थी, तो घरों में केवल महिलाएं ही मिली

Vietnam Road Accident: राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने...

Vietnam Road Accident, रांची: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने की...

RIMS Ranchi TAVI: रिम्स में पहली बार सफल TAVI, झारखंड में...

RIMS Ranchi TAVI, रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक...

Jharkhand Bhawan Lift Accident: लिफ्ट में कई घंटे फंसा पूर्व सांसद...

Jharkhand Bhawan Lift Accident, पलामू: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में 29 सितंबर को बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार झारखंड...