हरमू नदी में हुए अवैध कब्जे की जांच करेंगे वकील, हाईकोर्ट को सौंपेगी रिपोर्ट

रांचीः राजधानी रांची के हरमू नदी पर हुए अवैध कब्जा सरकार के लिए एक मुसीबत बन गई है। इसका हल निकालने के लिए अभी तक दर्जनों कमेटियां बन चुकी है परंतु अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

इसको देखते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि अब हाईकोर्ट के वकीलों की टीम हरमू नदी पर हुए अवैध कब्जे की जांच करेगी। जस्टिस एस चंद्रशेखर की खंडपीठ ने रांची नगर निगम के नक्शा विचलन और पैसे के लेनदेन मामले में संज्ञान पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है।

30 नवंबर को देनी है रिपोर्ट

इसके लिए वकीलों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी को 24 नवंबर को स्थल का निरीक्षण करना है और 30 नवंबर तक इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।

इस कमेटी में सोनल जायसवाल, अमित कुमार तथा एक अन्य वकील शामिल है। इसके लिए रांची डीसी को कमेटी का निरीक्षण के समय पर पूर्ण सहयोग करने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...